Breaking News in Hindi

फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, मच गया हड़कंप, सीसीटीवी वीडियो आया सामने..

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना घोड़ाडोंगरी थाना क्षेत्र की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक के पास ब्लैक कलर की एक कार आकर रूकती है और कुछ लोग कार से उतरकर उसके साथ मारपीट करने लगते हैं इसके बाद उसको कार में डालकर फरार हो जाते हैं।

इस घटना की सूचना मोहल्ले के लोगों ने घोड़ाडोंगरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज चेक किया। जब युवक को बदमाश कार में ले जा रहे थे। तब उसने मदद के लिए तेज आवाज लगाई जिस से मोहल्ले के लोग बाहर आ गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक सराफा बाजार से अकेला जा रहा था तभी यह घटना घटी है। बदमाश कौन हैं इसका पुलिस पता लग सका है।अपहरण की इस घटना के बाद सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....