Breaking News in Hindi

बच्चे का मुंडन कराने जा रहा था परिवार, सूखी नहर में गिरी ट्रैक्टर ट्राली, चार की मौत…

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि बच्चे का मुंडन कराने जा रहे परिवार की ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। 7 लोग घायल हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खिरखिरी गांव के रहने वाले किसान भूप सिंह माली के डेढ़ साल के बेटे सूरज का मुंडन होना था।

बुधवार को परिवार के 60 सदस्य कुलदेवी के मंदिर भमपुरा जा रहे थे सभी लोग दो ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर निकले थे, रास्ते में चंबल नदी पर अचानक एक ट्रैक्टर के ब्रेक चिपक गए। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और सूखी नहर में जाकर गिर गया।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ढोढर थाना पुलिस का कहना है कि माली परिवार बच्चे का मुंडन कराने के लिए जा रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे में जितेंद्र ,पूनी, रचना और कल्ली ने दम तोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप