Breaking News in Hindi

बड़वानी में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक की मौत , एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर निकाला शव..

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के ठीकरी थाना अंतर्गत ग्राम झिनला में मुख्य नहर में अनियंत्रित होकर अचानक कार गिर गई। करीब 14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नहर से कार को बाहर निकाला गया। कार सवार की पहचान खुरम्परा निवासी राजू गोड के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुटी हैं।बता दें की बड़वानी, जिले के ठीकरी थाना अंतर्गत ग्राम झिलना में एक चार पहिया वाहन नहर में गिरा था।

जिसकी सूचना डायल 100 के माध्यम से पुलिस को मिलते ही एसडीआरएफ की टीम के द्वारा सर्चिंग शुरू की पर अंधेरा अधिक होने व पानी मटमैला होने से देर रात 1.30 बजे तक असफल प्रयास के साथ जारी रहा। वहीं आज अल सुबह पुनः एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू का प्रयास कर नहर से टाटा इंडिका विस्टा नामक वाहन को शव के साथ बाहर निकाला है। ग्रामीणों के द्वारा वाहन व शव खुरमपुरा निवासी राजू गॉड का बताया जा रहा है।

मुख्य प्रत्यक्षदर्शी बछु ने बताया कि कार खरगोन की ओर से आकर अचानक नहर में गिरी और 2 से 3 मिनिट तक कार ऊपर दिखती रही मोबाईल नही होने से पुलिस को सूचना राहगीरों के माध्यम से दी गई। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं मोके पर खुरमपुरा निवासियों का जमावड़ा लग गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...