Breaking News in Hindi

बधाई होः ‘द कपिल शर्मा शो’ की एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा बनी मां, पति संकेत भोसले संग किया नन्हीं परी का स्वागत

एक के बाद एक शॉकिंग और दिल तोड़ देने वाली खबरों के बीच मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले माता-पिता बन गए हैं। सिंगर व एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। यह गुडन्यूज पापा बने संकेत ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

संकेत भोसले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉस्पिटल से एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- ”ब्रह्मांड ने हमें सबसे खूबसूरत चमत्कार, हमारे प्यार का प्रतीक, का आशीर्वाद दिया है.. हमें एक प्यारी सी बच्ची का आशीर्वाद मिला है। कृपया अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें।”

भी झलक दिखाई, जो बेटी का स्वागत कर बेहद खुश नजर आ रही हैं। इसके बाद संकेत ने अपनी लाडली की के साथ भी फोटो शेयर की। हालांकि, इसमें उन्होंने बेटी के चेहरे को इमोजी से छिपाया हुआ है।

बता दें, सिंगर, एक्ट्रेस और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने अक्टूबर में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब एक्ट्रेस ने शादी के ढाई साल बाद पति संकेत संग अपने पहले बेबी का स्वागत किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...