Breaking News in Hindi

भगोरिया महोत्सव में सीएम मोहन यादव ने बजाया ढोल और थाली, झाबुआ के रानापुर गेर में हुए शामिल

झाबुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव झाबुआ में भगोरिया महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान ढोल-मांदल पर लोग थिरके। झाबुआ के रानापुर गेर में शामिल सीएम ढोल और थाली बजाई। शनिवार को रानापुर में गेर निकली। नगर में शनिवार को लगने वाला भगोरिया अंतिम दिनों का होने से जन सैलाब उमड़ा है। रानापुर तहसील के 96 के अलावा लगभग 125, गांवों के ग्रामीण जन इस भगोरिया मेले में शामिल हो रहे हैं। मेला स्थल पर झुले चकरी लगाए गए हैं।

भगोरिया मेले में छोटी बड़ी लगभग डेढ़ हजार से अधिक विभिन्न तरह की सामानों की दुकानें संचालित हो रही हैं। यहां का भगोरिया मेला सर्वश्रेष्ठ भगोरिया मेले की गिनती में गिना जाता है। मेले में भजिये, जलेबी, मिठाई, गुल्फी, पान बीड़ा, खिलोने, सब्जी, जुते चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन, फल, कपड़े की दुकानें मेले की ओर आकर्षित करती है।

इससे पहले सीएम ने सभी को भगोरिया पर्व की हार्दिक बधाई दी। सीएम ने एक्स पर लिखा कि मैं आज और कल स्वयं जनजातीय अंचल झाबुआ, धार, खरगोन, बड़वानी क्षेत्र में “भगोरिया महोत्सव” सहित अन्य कार्यक्रमों में उपस्थित रहूंगा। मैं प्रदेश एवं देशवासियों को निमंत्रण भी दे रहा हूँ कि आप आइये और भगोरिया का आनंद लीजिये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप