Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

मध्य प्रदेश में पहले चरण की सीट मंडला और बालाघाट में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा

भोपाल। छह लोकसभा सीटों में 19 अप्रैल को मतदान होना है। पूरे प्रदेश में दो लोकसभा सीट मंडला और बालाघाट ऐसी हैं जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है, जबकि 2019 में सभी सीटों पर पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक थी। पहले चरण की छह सीटों में मतदाताओं की कुल संख्या एक करोड़ 12 लाख 71 हजार हैं। इनमें सर्वाधिक 20 लाख 97 हजार मंडला और सबसे कम 16 लाख 28 हजार छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में हैं।

2019 के चुनाव में इनमें सबसे अधिक 82.4 प्रतिशत मतदान छिंदवाड़ा में हुआ था। यहां पुरुष मतदान 83.2 और महिलाओं का 81.3 प्रतिशत रहा। पूरे प्रदेश में बालाघाट ऐसी सीट थी जहां मतदान में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। निर्वाचन आयोग से लेकर भाजपा, कांग्रेस सहित सभी दल मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.