Breaking News in Hindi

महाकाल के गर्भ गृह में आग से झुलसे सेवक की मौत, मुंबई में इलाज के दौरान तोड़ा दम…

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल मंदिर में 25 मार्च को गर्भ गृह में आग लगने से सेवक सत्यनारायण सोनी झुलस गए थे। बुधवार को मुंबई के अस्पताल में सेवक सत्यनारायण सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आपको बता दें कि सत्यनारायण गंभीर रूप से झुलसे थे। उनको इंदौर जिले के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण मुंबई रेफर कर दिया गया था। आपको बता दें की 25 मार्च की सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह में अचानक आग लग गई थी इस आग में 14 लोग झुलस गए थे।

इस हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे और सभी श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे।आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था

गुलाल फेंकने से भड़की थी आग..

इस हादसे के बाद उज्जैन कलेक्टर ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। घटना की जांच में सामने आया था कि यह आग केमिकल वाला गुलाल फेंकने के बाद लगी थी। जांच की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर मृणाल मीणा को सौंपी गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....