Breaking News in Hindi

महादेव बेंटिग में नाम सामने आने के बाद रणबीर को ED ने भेजा था समन, मांगा 2 हफ्ते का समय

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का महादेव बेंटिग में नाम सामने आने के बाद मुश्किलें बढ़ गई हैं। रणबीर कपूर को 4 अक्टूबर को ईडी ने समन भेजा था। रणबीर को ईडी ने 6 अक्टूबर को बुलाया था। अब रणबीर ने ईडी को चिट्ठी लिखकर 2 हफ्ते का समय मांगा है।

रणबीर कपूर की बड़ी मुसीबतें

रणबीर कपूर को आखिरी बार 2022 में रिलीज हुई ब्रह्मात्र मूवी में देखा गया था। रणबीर की ब्रह्मात्र मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। वह अभी अपनी नई मूवी एनिमल के लिए चर्चाओं में हैं। रणबीर कपूर स्टारर एनीमल 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। रणबीर कपूर फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। रणबीर कपूर हर सिनेमा प्रेमी के चहेते हैं। महादेव बेटिंग एप में रणबीर कपूर का नाम आने के बाद सनसनी मच गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईडी ने रणबीर को कपूर को समन भेजा है। ईडी ने 6 अक्टूबर को रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ईडी की रडार पर हैं ये सेलेब्स

महादेव बेटिंग एप में बॉलीवुड से रणबीर अकेले नहीं हैं, जिनका नाम सामने आया है। ईडी के रडार पर बॉलीवुड के 15-20 सेलेब्स हैं। अली असगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़, भारती सिंह, एली अवराम, सनी लियोनी, भाग्यश्री, पुल्कित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा और कृष्णा अभिषेक जैसे जाने माने चेहरे ईडी के रडार पर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....