Breaking News in Hindi

मुख्यमंत्री मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने की शिवराज सिंह के बंगले की मांग, कहा – बुआ से जुड़ी है यादें….

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 74 बंगले में स्थित B-9 बंगला मांगा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेटर लिखकर उन्होंने यह मांग की है। लेटर में उमंग सिंघार ने लिखा, ‘शासकीय आवास नंबर B-9 बंगला मध्यप्रदेश की आदिवासी वर्ग की महान नेता और प्रदेश की पहली महिला उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय जमुना देवी को नेता प्रतिपक्ष होने के नाते वर्षों तक आवंटित रहा है। वे आदिवासी समुदाय की नेता होने के साथ मेरी बुआ भी थीं। भावनात्मक रूप से इस शासकीय आवास से मेरा लगाव भी है। मेरा अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मुझे यह शासकीय आवास आवंटित करने का कष्ट करें।

PunjabKesari

बता दें, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जो बंगला मांगा है, फिलहाल उस में अभी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दफ्तर संचालित होता है। यह बंगला पहले खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान को आवंटित था।

यह वही बांग्ला है। जिसकी जानकारी देते हुए हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया था कि अब से इस बंगले को मामा के घर के नाम से जाना जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बंगले का नाम मामा का घर रख दिया था और कहा था कि सभी लोगों के लिए हमेशा इस बंगले के गेट खुले रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...