Breaking News in Hindi

मुरैना में दिनदहाड़े व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने पैसों से भरा बैग लूटा

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार को बाजार से बैंक में पैसे जमा करने जा रहे व्यापारी के स्कूटर को कट मार कर तीन बाइक सवार बदमाश पैसों से भरे बैग को लेकर के फरार हो गए, यह पूरी घटना घटनास्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक समीर सौरव सहित अन्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने चारों तरफ अलग-अलग टीम गठित कर बदमाशों की धर पकड़ के लिए दौड़ा दी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पराग ऑयल मिल के सामने की है, जहां राजश्री गुटखा के डीलर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता दुकानदारों से रकम वसूली करके स्कूटर से बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान पराग ऑयल मिल के सामने काले कलर की स्प्लेंडर बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश आए और उन्होंने राजेंद्र प्रसाद के स्कूटर को कट मारा जिससे वह नाले में जा गिरे उसके बाद स्कूटर में पैरों के पास में रखे 8 लाख 50 हजार रुपए से भरे बैग को छीनकर बदमाश फरार हो गए। इन बदमाशों का डीलर राजेंद्र प्रसाद ने पीछा भी किया। लेकिन वह पकड़ने में नाकाम हो गए, यही वजह है कि, तीनों बाइक सवार बदमाश रुपए से भरे बैग को ले जाने में कामयाब हो गए। यह पूरी घटना घटनास्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जिसमें बदमाश एक बाइक से आ रहे हैं और व्यापारी अपने स्कूटर से जा रहा है, तभी तीनों बदमाश बाइक से व्यापारी के स्कूटर को कट मारते हैं, उसके बाद रुपए से भरे बैग को छीनकर ले जाते हुए सीसीटीवी में साफ नजर आ रहे हैं।

फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद राजश्री गुटखा के सेलर व्यापरी ताराचंद मंगल और अन्य व्यापारियों ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद्र ठाकुर सहित कोतवाली थाने की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप