Breaking News in Hindi

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चल रही थी चेकिंग, डिक्की खुला तो खुली रह गईं पुलिस की आंखें… मिला 12 किलो सोना

मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर पुलिस ने दो लोगों को भारी मात्रा में सोने के साथ गिरफ्तार किया है. बीती रात को मांट पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली से देवरिया जा रही एक लग्जरी कार को पकड़ा, जिसमें पुलिस को 12 किलो से अधिक सोना मिला है. पुलिस ने कार में सवार दोनों लोगों से जब सोने के बारे में पूछा तो वह कोई भी जवाब नहीं दे पाए और ना ही दोनों सोने से संबंधित किसी तरह कागजात दिखा सके. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सोना जब्त कर लिया है.

बीती रात को मांट पुलिस आबकारी टीम के साथ यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही थी, तभी नोएडा की तरफ से आ रही एक लग्जरी एंडेवर कार को रोका गया. उसमे कुछ संदिग्ध पैकेट रखे हुए थे. जब उन्हें खोला तो उसमे सोना मिला. पुलिस ने कार में सवार दो लोगों से सोने के बारे में पूछताछ की तो वह कुछ भी नहीं बता सके. पुलिस ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी.

जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद मौके पर सीओ गुंजन सिंह पहुंची और दोनों लोगों से पूछताछ की, लेकिन उन लोगों ने सोने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. उसके बाद जीएसटी, सेल टैक्स सहित अन्य टीमों को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया. एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सोने को उत्तर प्रदेश के देवरिया ले जाया जा रहा था, जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने दोनों लोगों को रात करीब एक बजे पकड़ा है.

कई सवालों में उलझी जांच टीमें

वहीं बताया जा रहा है कि दोनों लोग सोना को देवरिया ले जाना चाह रहे थे. इस पूरे मामले की जांच पुलिस के अलावा जीएसटी और सेल टैक्स की टीमें भी कर रही है. पुलिस मामले में जांच कर रही है कि अखिर दोनों युवक इतना सोना कहा से लाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...