Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

रतन टाटा की सबसे बड़ी कंपनी ने दी गुड न्यूज, 3 महीने में इतना हुआ मुनाफा

रतन टाटा के टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के तिमाही नतीजे आ गए हैं. कंपनी को पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले प्रॉफिट में 5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इससे पहले खबर आई थी कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपनी दूसरी तिमाही की वित्तीय रिपोर्ट की घोषणा करने के लिए निर्धारित प्रेस कांफ्रेंस को कैंसल कर दिया है. ये प्रेस कांफ्रेंस गुरुवार को साढ़े पांच बजे होनी थी. अधिकारियों ने बताया कि मूल कार्यक्रम के अनुसार टीसीएस का निदेशक मंडल बैठक के बाद शेयर बाजारों को अपने दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के वित्तीय नतीजों के बारे में जानकारी देगा.

शाम सात बजे विश्लेषकों के साथ निर्धारित बातचीत भी तय कार्यक्रम के तहत की जाएगी. यह फेरबदल रतन टाटा के निधन के बाद किए गए हैं. टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह 86 वर्ष के थे. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सेंट्रल मुंबई के वर्ली में शाम चार बजे किया गया. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर टीसीएस के तिमाही नतीजे किस तरह से देखने को मिले हैं…

प्रॉफिट में 5 फीसदी का इजाफा

देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस प्रोवाइडर टीसीएस का जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 4.99 फीसदी बढ़कर 11,909 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे की जानकारी शेयर बाजारों को दी. टीसीएस ने एक साल पहले की समान तिमाही में 11,342 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. हालांकि, अप्रैल-जून, 2024 तिमाही की तुलना में कंपनी का शुद्ध लाभ घट गया है. जून तिमाही में टीसीएस का शुद्ध लाभ 12,040 करोड़ रुपए था.

रेवेन्यू में 7 फीसदी की बढ़ोतरी

दिग्गज आईटी कंपनी का राजस्व सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7.06 प्रतिशत बढ़कर 64,988 करोड़ रुपए हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 60,698 करोड़ रुपए था. जून तिमाही में कंपनी ने 63,575 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया था. टीसीएस का कर-पूर्व लाभ 16,032 करोड़ रुपए रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 15,330 करोड़ रुपये था. बीएसई पर टीसीएस का शेयर 0.56 प्रतिशत गिरकर 4,228.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ.

कंपनी के शेयर में मामूली गिरावट

गुरुवार को टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस के शेयरों में मूामूली गिरावट देखने को मिली. कंपनी का शेयर बीएसई पर 23.90 रुपए की गिरावट के साथ 4228.40 रुपए पर बंद हुआ. वैसे कंपनी का शेयर 4,200 रुपए के लेवल पर भी पहुंचा. सुबह के सत्र में कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही थी. टीसीएस का शेयर 4293.30 रुपए की तेजी के साथ दिन के हाई पर पर पहुंच गया था. मौजूदा समय में मार्केट कैप के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. कंपनी का मार्केट कैप 15,29,872.13 करोड़ रुपए हो गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.