Breaking News in Hindi

लॉकअप में आदिवासी युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, थाना इंचार्ज, सब इंस्पेक्टर समेत 2 कांस्टेबल सस्पेंड

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां, पंधाना थाने में एक आदिवासी युवक ने लॉकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बाइक चोरी का आरोपी था और कुछ दिन पहले ही उसे थाना में लाया गया था। घटना की जानकारी लगते ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद थाना इंचार्ज, सब इंस्पेक्टर समेत 2 कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दीवाल गांव के रहने वाले 32 वर्षीय धर्मेंद्र पिता गुमान सिंह को बाइक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पुलिस ने धर्मेंद्र को पंधाना थाना क्षेत्र के दीवाल गांव में हुई तीन घरों की चोरियों को लेकर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। धर्मेंद्र को थाने के लॉकअप में बंद किया गया था। धर्मेंद्र ने रात को कंबल फाड़कर रस्सी बनाई और बाल्टी पर चढ़कर रोशनदान में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो आनन फानन में उसे खंडवा जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी रानू ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह पुलिस ने फोन करके धर्मेंद्र की मौत की सूचना दी।

घटना की गंभीरता को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने तुरंत एक्शन लेते हुए थाना इंचार्ज, एक सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। फिलहाल मामले की जांच के बाद सारा खुलासा होगा। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल घटना को लेकर किसी प्रकार के तनाव से बचने के लिए अस्पताल परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?