Breaking News in Hindi

विधानसभा में राजा भैया समेत इन विधायकों ने छुए सीएम योगी के पैर

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है. सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में दिलचस्प नजारा देखने को मिला. सीएम योगी आदित्यनाथ के सदन में आते ही उनके पैर छूने की होड़ मच गई. कई विधायकों और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सीएम भी विधायकों से हंसते-मुस्कुराते हुए बात करने के साथ ही हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते नजर आए.

सीएम योगी के पैर छूने वालों में कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, मंत्री दया शंकर सिंह, विधायक मनीष असीजा, मंत्री संदीप सिंह, मंत्री गिरीश यादव और मंत्री सतीश शर्मा थे. इसके साथ ही सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) मुखिया ओम प्रकाश राजभर व अन्य विधायक हाथ जोड़कर सीएम से रूबरू हुए. सीएम ने भी इन विधायकों का अभिवादन किया. इस दिलचस्प नजारे का वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

सीएम ने समिति कक्ष का उद्घाटन किया

विधानमंडल का मानसून सत्र प्रारंभ होने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्मित समिति कक्ष का उद्घाटन किया. उन्होंने ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष सतीश महाना के दो वर्ष’ स्मारिका का विमोचन भी किया. इसके साथ ही नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं.

इन कार्यक्रमों के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, मयंकेश्वर शरण सिंह, कांग्रेस विधायक अनुराधा मिश्रा, सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह व अन्य नेता मौजूद रहे.

अखिलेश का विधानसभा अध्यक्ष को पत्र

मानसून सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र भेजकर माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का अनुरोध किया था. इस पर विधानसभा के प्रमुख सचिव ने 28 जुलाई को ही माता प्रसाद को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी थी. यह पद अखिलेश यादव के सांसद चुने जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की वजह से खाली हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?