Breaking News in Hindi

साध्वी कृष्णा दीदी भोपाल आएंगी, संत हिरदाराम नगर में 27 को सत्संग संध्या

भोपाल। साधु वासवानी मिशन से जुड़ी महान साध्वी कृष्णा दीदी 25 सितंबर को 3 दिन प्रवास पर भोपाल आएंगी। संत हिरदाराम नगर में सत्संग संध्या का आयोजन किया गया है। सत्संग की तैयारी को लेकर आज साधु वासवानी स्कूल के नंदवानी भवन में नगर के गणमान्य नागरिकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक नरेश ज्ञानचंदानी ने की। बैठक में तय किया गया कि 27 सितंबर को शाम 6:00 बजे साधु वासवानी स्कूल मैदान पर सत्संग संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें साध्वी कृष्णा साधकों को अपने अमृत संदेश का रसपान कराएंगी। साथ ही रॉकस्टार नील तलरेजा भजन कीर्तन का कार्यक्रम पेश करेंगे।

बैठक में संस्कार स्कूल के सचिव बसंत चेलानी, कपड़ा व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष वासुदेव वाधवानी, कपड़ा संघ के महासचिव दिनेश वाधवानी, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष साबू रीझवानी, हरीश मेहरचंदानी, प्रसिद्ध कलाकार नरेश गिदवानी, मोहित शेवानी, हैप्पी क्लब के अमित बिनवानी राजा इसरानी, झूलेलाल कल्याण मंडल के अध्यक्ष राजकुमार वाधवानी, साधु वासवानी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष दयालदास डेटानी नंदकुमार ददलानी, साधु वासवानी मिशन से जुड़ी डॉक्टर राजकुमारी चोटरानी, रेणु नरयानी सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।

हजारों नागरिकों को शाकाहार से जोड़ा

साध्वी कृष्णा दीदी ने साधु वासवानी मिशन पुणे से जुड़कर हजारों लोगों को मांसाहार से दूर रहकर शाकाहार से जोड़ने का काम किया है। मिशन की ओर से लंबे समय से शाकाहार अभियान चलाया जा रहा है। साधु टीएल वासवानी की प्रेरणा से मिशन की ओर से अब तक देश भर में कई अभियान चलाये जा चुके हैं। दादा वासवानी का जन्मदिन हर साल शाकाहार दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप