Breaking News in Hindi

स्त्री शक्ति कार्यक्रम में बोले- देश में मोदी की गारंटी की चर्चा, कांग्रेस ने नारी शक्ति को किया कमजोर

त्रिशूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दशिक्ष के राज्यों का दौरा कर रहे हैं। वह आज केरल दौरे पर हैं। वह केरल के त्रिशूर में रोड शो कर रहे हैं। इसके बाद वह स्त्री शक्ति समागम में महिलाओं को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी स्त्री ‘स्त्री शक्ति समागम’ कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। यह अक्सर देखा जाता है कि पीएम मोदी रोड शो के बाद सीधे मंच पर जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। हजारों महिलाओं के उत्साह को देखते हुए उन्होंने उनके बीच में जाकर अभिवादन किया। इस दौरान महिलाएं मोदी-मोदी के नारे लगाती रहीं।

केरल की बेटियों का देश में योगदान

त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज शिवगंगे की महान रानी वेलु नचियार की जन्मजयंती है। आज समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जन्म जयंती है। नारी शक्ति का सामर्थ्य कितना बड़ा होता है यह इन दोनों से सीखने को मिलता है। केरल की बेटियों ने भारत की आजादी, संस्कृति और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...