Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने किया शुभारंभ

इंदौर। स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 का शुभारंभ ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया। दो दिवसीय इस कान्क्लेव में कल राष्ट्रपति देशभर के स्मार्ट शहरों को पुरस्कार प्रदान करेंगी।

इंदौर में स्मार्ट सिटी कान्क्लेव के प्रदर्शनी हाल में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु के अलावा गुजरात के सूरत, झारखंड के रांची और चंडीगढ़ के स्मार्ट सीटी कंपनी के स्टाल लगे हैं। प्रदर्शनी स्थल के बाहर विकास शर्मा और हरिओम तिवारी तबला और बांसुरी पर प्रस्तुति दे रहे हैं। इसके अलावा बाहर छप्पन दुकान के कुछ स्टाल लगे हैं, जिनमें हॉट डॉग, मोमोज़ और अन्य स्टाल लगे हैं। इसके अलावा मृगनयनी एंपोरियम के स्टाल लगा हैं। प्रदर्शनी स्थल पर टीएनसीपी के सह निदेशक, एनवीडीए की रचना और आर्किटेक्ट प्लानर हितेंद्र मेहता और पुनीत पांडे पैनल चर्चा में शामिल हुए।

इस बार नजर नहीं आ रहा उत्साह, निगम पहले ही जता चुका है आर्थिक तंगी

26 और 27 सितंबर 2023 को आयोजित दो दिवसीय इंडिया स्मार्ट सिटीज कान्क्लेव 2023 को लेकर इंदौर में इस बार वैसा उत्साह नजर नहीं आ रहा जैसा हमेशा आयोजनों के पहले होता है। इसके पहले प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो या इन्वेस्टर समिट हर बार आयोजन से पहले शहर को दुल्हन की तरह सजाने की परंपरा रही है लेकिन इस बार ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा।

हर बार आयोजन की तैयारी के नाम पर नगर निगम करोड़ों रुपये खर्च करता था। कुछ माह पहले तैयार सड़कों को दोबारा सजाया जाता था। इमारतों का रंग रोगन किया जाता था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल लगातार आयोजनों के चलते नगर निगम की आर्थिक स्थिति बदहाल हो चुकी है।

हालत यह है कि नगर निगम को अपनी जरूरतों के लिए भी सरकार से अनुदान की गुहार लगाना पड़ रही है। यही वजह है कि उस कार्यक्रम को लेकर जिसमें राष्ट्रपति खुद इंदौर को देशभर में सबसे स्मार्ट सिटी का पुरस्कार देने जा रही हैं इंदौर नगर निगम बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं है।

सजावट पर होता था भारी खर्च

हर बार नगर निगम आयोजनों के ठीक पहले सजावट पर करोड़ों रुपये खर्च करता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं करते हुए सिर्फ वे ही काम करवाए गए जो बहुत जरूरी थे।

कार्यक्रम में करीब दो घंटे रहेंगी राष्ट्रपति, दोपहर 3.05 पर हो जाएगी वापसी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार 27 सितंबर को इंदौर आ रही हैं। वे स्मार्ट सिटी कान्क्लेव आयोजन में शामिल होंगी और स्मार्ट सिटी मिशन में बेहतर काम करने के लिए इंदौर और अन्य शहरों को सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति कार्यक्रम में करीब दो घंटे रहेंगी। वे सुबह 10.25 बजे एयरपोर्ट पर उतरेंगी और 3.05 बजे वापस उड़ान भरेंगी। सुबह ठीक 10.55 बजे वे कार्यक्रम स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंच जाएंगी और 12.55 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.