Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

हर रोज 30-40 हजार उपभोक्ताओं को लग रहा कटौती का करंट

 ग्वालियर(नप्र)। एक तरफ गर्मी और दूसरी तरफ बिजली कटौती का करंट हर रोज तीस से चालीस हजार उपभोक्ताओं को लग रहा है। शहर में हो रही घोषित के साथ अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। दरअसल घोषित कटौती के बाद भी कई बार बिजली का आना-जाना लगा रहता है। इस कारण गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं। अप्रैल माह में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। शहर में तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में गर्मी से राहत देने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण कूलर, पंखे, एसी और फ्रीज का उपयोग बढ़ गया है।

संधारण और निर्माण कार्य के नाम पर चार से पांच घंटे तक घोषित कटौती हो रही है, लेकिन मुश्किल यह है कि अघोषित कटौती अलग हो रही है। इसका कोई हिसाब नहीं है। हर 10 से 15 मिनट के लिए बिजली का आना-जाना लोगों के घरों से लगा रहता है। बार-बार बिजली के जाने से कई तरह की परेशानी होती है और काम भी प्रभावित होते हैं। इसको लेकर जब संबंधित बिजली जोन पर शिकायत की जाती है तो कोई न कोई तकनीकी कारण बताकर बिजली बंद होना बता दिया जाता है। बिजली गुल होने पर जोन पर या फिर जिम्मेदार अफसरों को फोन लगाने पर मालूम पड़ता है कि फीडरों पर निर्माण कार्य के चलते कटौती की गई। वहीं इस मामले में अफसरों का कहना है कि शहर में संधारण और निर्माण कार्य के अलावा अघोषित कटौती नहीं हो रही है, लेकिन किसी तकनीकी कारण से बिजली बार-बार बंद हो सकती है।

और आज इन फीडरों पर गुल रहेगी बिजली

बिजली कंपनी द्वारा शुक्रवार को 12 फीडरों पर बिजली कटौती की जाएगी। नगर संभाग केंद्रीय के नई सड़क फीडर पर दोपहर तीन से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे फालका बाजार, छप्परवाला पुल, एमएलबी रोड, निर्धन नगर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। जीवाजीगंज फीडर पर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे गेंडे वाली सड़क, नया व पुरानी शांतिनगर, जौहरी कालोनी, बावन पायगा, नई सड़क क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। वर्कशाप फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे लेले साहब का बगीचा, लोहागढ़, अशोक कालोनी सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। नगर संभाग पूर्व के ठाटीपुर उपकेंद्र और केशर बाग सब स्टेशन पर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे एलएनआइपी, दूरदर्शन, आकाशवाणी तिराहा, सीता मैनोर होटल, केशर बाग अपार्टमेंट क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विवेकानंद नीडम, ओहदपुर फीडर पर सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहेगी।

इससे औहदपुर, गुलमोहर, यशोदा रेजीडेंसी, ग्रीन पार्क, मेट्रो टावर सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। नगर संभाग दक्षिण के सिंधी कालोनी, बौद्धनगर, हनुमान टाकीज, मामा का बाजार फीडर पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे मुंशियों का मोहल्ला, उर्मिला बिहार, रधिका बिहार, बौद्धनगर, सावरकर कालोनी, एसएएफ पेट्रोल पंप, सुर्वे का बाड़ा, मामा का बााजर, माधवगंज थाना, कदम साहब का बाड़ा सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। नगर संभाग उत्तर के पड़ाव फीडर पर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। वहीं चंद्रनगर फीडर पर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.