Breaking News in Hindi

हाथ पर लिखवाया दूल्हे का नाम, फिर बाराती ढूंढते रह गए दुल्हन, जानें क्या है मामला

शादी की तैयारियां चल रही थीं, बारात लगने वाली थी और घरवाले दुल्हन को ढूंढने में लगे हुए थे. जी हां ऐसा एक मामला उत्तराखंड के पौड़ी में सामने आया है. जहां शादी की रस्मों के बीच एक दुल्हन अचानक से लापता हो गई. दुल्हन के गायब हो जाने के बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है हालांकि खबर लिखे जाने तक दुल्हन का कोई अता-पता नहीं चला है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला उत्तराखंड के पौड़ी के एक गांव है जहां पर रहने वाली युवती की शादी रुद्रप्रयाग के रहने वाले एक युवक से तय हुई थी. दोनों ही पक्षों के बीच सारी औपचारिकताएं पूरी गईं. इसके बाद शादी की डेट भी तय की गई. शादी से पहले दुल्हन के घरवालों ने तय किया कि लड़की के जीजा का घर दूल्हे के जीजा के घर के पास है इसलिए शादी की रस्में वहीं की जाएंगी.

लड़की के जीजा का घर भी रुद्रप्रयास के पास है, इसलिए लड़की पक्ष के सभी लोग वहां पहुंच गए और शादी की सारी तैयारियां करने लगे. शादी के एक दिन पहले मेहंदी की रस्म पूरी की गई जिसमें दुल्हन से बड़ी शौक से दूल्हे के नाम की मेहंदी भी लगवाई. मेहंदी लगवाने के बाद देर रात सभी लोग सोने चले गए. बस इसी दौरान दुल्हन को मौका मिल गया और वह घर से रफू चक्कर हो गई.

लड़के वालों ने रोकी बारात

लड़की वालों ने जब हल्दी की रस्म के लिए दूसरे दिन सुबह दुल्हन को ढूंढा तो दुल्हन कहीं नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने आनन-फानन में आस-पास पता लगाने की कोशिश की. लेकिन फिर भी कुछ पता नहीं चला, आखिरकार उन्होंने दुल्हन के लापता होने की जानकारी दूल्हे पक्ष को दी. दूल्हा पक्ष अपने घर में बारात की तैयारियों में लगा हुआ था और बैंड-बाजे आ चुके थे. लेकिन इसके बाद तुरंत पूरी तैयारियों को रोका गया और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...