Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

हैवानियत की दास्तां! सगे बाप ने बेटी से किया कई बार दुष्कर्म, उत्तेजना बढ़ाने यह खिलाया..

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पिता अपनी सगी बेटी के साथ 7 साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी अपनी बेटी को उत्तेजना बढ़ाने के कैप्सूल भी खिला रहा था। इसके बाद पिता की हरकतों से परेशान होकर बेटी ने चुपचाप पिता की करतूत कैमरे में कैद कर ली और सीधे थाने पहुंच कर पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती जब 16 साल की थी तब से उसका पिता उसके साथ शोषण कर रहा था। इसके बाद एक दिन युवती ने इस बात की जानकारी अपनी एक सहेली को दी। सहेली ने युवती से कहा कि वह परिवार वालों को जाकर बता दे। इसके बाद युवती ने पहले ऑनलाइन हिडन कैमरा खरीदा और पिता की करतूत को कैमरे में कैद कर लिया।

युवती को उसका काका भी धमकाता था और कहता था कि पिता जो कर रहे हैं उनको करने दें और अपनी सहेली के खिलाफ जाकर रिपोर्ट दर्ज कराए। इसके बाद युवती अपने पिता और काका के साथ थाने पहुंची थी और यहां पर उसने पुलिस को पूरी सच्चाई बता दी। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को पकड़ लिया है। लेकिन अभी काका फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.