Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अमरवाड़ा विधानसभा में आदिवासी आस्था का केंद्र आंचलकुंड धाम, जानें क्‍याें आया चर्चा में

 छिंदवाड़ा। आंचलकुंड धाम में खंडवा के दादाजी धूनीवाले केशवानंद महाराज और हरिहर महाराज ने आकर अपने भक्त कंगाल दास बाबा को दर्शन दिए थे, वहीं अपने हाथों से यहां धूनी जलाकर कहा था। करीब 200 साल पहले आंचलकुंड धाम की स्थापना कंगाल दास बाबा ने की थी। कांग्रेस ने आंचल कुंड दरबार से ताल्लुक रखने वाले धीरेंद्र शाह को प्रत्याशी बनाया है। यहां मत्था टेकने खुद गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे थे।

मुख्य सेवादार गणेश बाबा के छोटे भाई धीरेंद्र शाह हैं

चौथी पीढ़ी अब सेवादार के रूप में यहां पर हैं। फिलहाल गणेश बाबा यहां के मुख्य सेवादार हैं उनके छोटे भाई धीरेंद्र शाह हैं। विधानसभा चुनाव का शंखनाद 25 मार्च 2023 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छिंदवाड़ा से आदिवासियों को साधने के साथ ही किया था।

दादाजी के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचना था

गृहमंत्री को आंचलकुंड में दादाजी के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचना था। उन्हें छत्तीसगढ़ से आने में देर हो गई और फिर घोषणा कर दी गई कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आंचलकुंड नहीं पहुंचेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अमित शाह की तरफ से माफी

तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय लोगों से अमित शाह की तरफ से माफी मांगते हुए आंचलकुंड में दर्शन किए और दादाजी के सेवादार का सम्मान भी किया था। आंचलकुंड के दरबार में शाम को पहुंचे और उन्होंने दर्शन किए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.