Breaking News in Hindi

इंदौर में भाजपा कार्यालय में लगी आग, नई सरकार के जश्न के दौरान हुई घटना..

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने की खुशियां पूरे भारत में मनाई जा रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में भी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर पटाखे फोड़े गए। मिठाई बांटी गई और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर खुशियां भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मनाई जा रहीं थीं। कुछ ही देर बाद चौथी मंजिल पर पटाखे चलने से आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

इंदौर बीजेपी कार्यालय की चौथी मंजिल पर लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया। ऊपरी मंजिल पर रखा पुराना सामान जलकर राख हो गया है। घटना की जानकारी देते हुए देपालपुर से विधायक मनोज पटेल ने बताया की मोदी द्वारा तीसरी बार शपथ लेने की खुशी मनाई जा रही थी।

तभी पटाखे भी छोड़े जा रहे थे। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। जिसने आग को काबू किया…मीडिया से बात करते हुए एसीपी ने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई और कोई बड़ा नुकसान भी नही हुआ। समय से फायर ब्रिगेड आ गई थी ,आग पर काबू समय से पा लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...