Breaking News in Hindi

ओवरफ्लो डैम पर कर रहे थे स्टंट, हाथ फिसला और सेकंड में हो गया गायब…

बारिश के मौसम में अक्सर सैर-सपाटा करना अच्छा लगता है. खासतौर पर तालाबों और झरनों में ऐसे समय में काफी भीड़ रहती है. लोग ऐसी जगहों पर मस्ती करने जाते हैं. कई बार लोगों को प्रशासन की तरफ से इस बात की हिदायत दी जाती है कि गहरे पानी में ना जाएं या फिर खतरे से सावधानी बरतें, लेकिन रील्स के दीवाने लोग सुनने के लिए तैयार नहीं होते. वह चंद लाइक्स के लिए अपनी जान को जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं करते.

ताजा मामला, महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया. यहां के उमरेड़ में स्थित मकरधोकड़ा डैम में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां रील बनाने के चक्कर में एक युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया. यहां कुछ दोस्त पिकनिक मनाने के लिए आए थे. वीडियो में दिख रहा है कि आसपास काफी और लोग भी मौजूद थे.

हाथ छूटा और गहरे पानी में गिर गया युवक

इसी बीच ये तीन दोस्त एक दूसरे को पकड़कर डैम के ऊपरी हिस्से पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. डैम से पानी ओवरफ्लो होकर तेजी से नीचे गिर रहा था. पीछे वाले हिस्से में पानी तेज था. इनमें से एक दीवार पर चढ़ गया जबकि बाकी तीनों चढ़ रहे थे. इसी बीच हाथ छूट गया और जो दोस्त दीवार पर चढ़ गया था वह पीछे की तरफ गहरे पानी में गिर गया और डूबने लगा.

हादसे का वीडियो वायरल

उसके साथ दीवार पर चढ़ रहे बाकी दो दोस्त भी फिसलने के कारण गिर गए लेकिन वह गहरे पानी में नहीं गिरे. पहले दोस्त के गिरने के बाद वहां मौजूद सब लोगों में हड़कंप मच गया. लोग चिल्लाने लगे क्योंकि युवक को तैरना नहीं आता था. दीवार पर काफी फिसलन थी इस वजह से कोई भी युवक की जान बचाने के लिए ऊपर नहीं चढ़ पा रहा था. जबतक लोग युवक के पास पहुंच पाते तबतक वह डूब चुका था. गोताखोरों की मदद से लड़के के शव को बाहर निकाला गया है. डूबते हुए लड़के का लाइव वीडियो डैम घूमने आए लोगों के फोन में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?