Breaking News in Hindi

गले में चांदी का चंद्रमा पेंडेंट पहनने के कई फायदें, हर समस्या का होगा समाधान

इंदौर।  ज्योतिष शास्त्र में कई कारकों का उल्लेख है, जो जीवन को प्रभावित करते हैं। इन्हीं तत्वों में से एक चांदी है। चांदी को शांति का कारक माना जाता है। चांदी का पेंडेंट पहनना सेहत के लिए अच्छा होता है। आइए जानते हैं गले में चांदी का चांद पेंडेंट पहनने से क्या फायदा होते हैं।

चंद्रमा का लॉकेट किस चीज का प्रतीक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा भावनाओं, अंतर्ज्ञान और अवचेतन मन का प्रतीक है। इसका मनुष्य की आत्मा से संबंध है। चंद्रमा की विभिन्न कलाएं हमारे शरीर में कई चक्रों का प्रतीक है। जब आप चांदी का चंद्रमा लॉकेट पहनते हैं, तो शरीर के सात चक्रों को कंट्रोल करता है।

चंद्रमा का राशियों पर प्रभाव

प्रत्येक राशि ग्रहों से प्रभावित होती है। इन राशियों के ग्रहों में चंद्रमा की अहम भूमिका है। चंद्र ग्रह व्यक्ति की भावनात्मक बनावट और प्रवृत्तियों को कंट्रोल करता है। चांदी का मून लॉकेट पहनने से व्यक्ति के सकारात्मक गुणों में वृद्धि होती है। इससे शरीर से साथ मन भी शांत हो जाता है।

शरीर और मन को स्वस्थ रखता है

चांदी के लॉकेट को पहनने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। यह पेंडेंट मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। गले में चांदी पहनने से भावनात्मक संतुलन और अंतर्ज्ञान बढ़ता है। यह आंतरिक शांति के लिए सहायक है। अगर आप इस लॉकेट को किसी शुभ मुहूर्त पर पहनते हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का पेंडेंट पहनने की सलाह पूर्णिमा के दिन दी जाती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....