Breaking News in Hindi

छतरपुर में नहर में मिला बुजुर्ग का शव,जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला में नहर के पानी में बह कर आया एक बुजुर्ग का शव कंचनपुर गांव के पास नहर में बने एक पुल के खम्बो में आकर फंस गया। जैसे ही मामले की जानकारी लोगों को लगती गई बड़ी संख्या में लोग मृतक की पहचान करने के लिए एकत्र हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शव की पहचान चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमखेड़ा के गड़रियन पुरवा निवासी रतन पुत्र मईया दीन पाल के रूप में की। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और मौजूदा लोगों ने पूरे मामले की सूचना चंदला पुलिस को दी। वहीं मृतक के पुत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता बुधवार की रात घर से खेतों पर जाने की बात कहकर वहां से चले गए थे जब गुरुवार तक घर वापस नहीं पहुंचे तो हम लोग उनकी तलाश कर रहे थे तभी लोगों ने उनकी मौत की सूचना दी है।

मृतक के जूते घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर नहर के किनारे मिलने से लोगों ने आशंका जाहिर की है कि मृतक नहर में पानी पीने के लिए गया होगा तभी पैर फिसल जाने की वजह से नहर में डूबकर मौत हो गई और शव बहकर आगे चला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन