Breaking News in Hindi

पत्नी के छोड़कर जाने के बाद डिप्रेशन में आए युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत..

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मानपुर गांव के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजन दरवाजा तोड़कर युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी उसको छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद वह डिप्रेशन में रहने लगा था युवक की मौत के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मानपुर का रहने वाले युवक के परिजनों का कहना है कि रामबीर पाल की शादी एक साल पहले हुई थी। लेकिन शादी के 3 महीने बाद ही पत्नी उसको छोड़कर चली गई, रामवीर की पत्नी किसी और के साथ भाग गई तभी से रामवीर डिप्रेशन में था परिवार के सदस्य रामवीर की दूसरी शादी के लिए लड़की भी देख रहे थे।

रामवीर खेती किसानी का काम करता था शुक्रवार को जब परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे तभी रामवीर ने कमरे का दरवाजा लगाकर फांसी लगा ली। इसके बाद तत्काल दरवाजा तोड़ा गया रामवीर को फांसी के फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले जाया गया यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...