Breaking News in Hindi

बिहार में बढ़ा बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े मारी दो वकीलों को गोली

बिहार में छपरा शहर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में वकील पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान राम अयोध्या प्रसाद (75) और उनके पुत्र सुनील यादव (27) के रूप में हुई हैं. मुफ्फसिल थाना के तहत आने वाले घोष कॉलोनी में बुधवार को हुए हत्याकांड के पीछे की वजह जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है. गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को नजदीकी अस्पाताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने इस मामले में मेथवलिया के रहने वाले दो आरोपियों, काली राय और जगदीप राय को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने वकील पिता और पुत्र की हत्या के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया है. पुलिन ने बताया कि मामले में फिलहाल दो आरोपियों की ही गिरफ्तारी हुई है. बाकि आरोपियों की तालाश जारी है. मृतक के परिवार ने पुलिस को बताया कि दोनों मृतक वकील थे.

हत्या मामलें में पुलिस ने क्या कहा?

सारण पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पुलिस को सूचना मिली कि सुबह घोष कॉलोनी के पास कुछ हथियारबंद हमलावरों ने राम अयोध्या प्रसाद यादव और उनके बेटे सुनील यादव को गोली मार दी है. पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले आरोपी वहां से फरार हो चुके थे. पुलिस के आने से पहले स्थानीय लोगों ने पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचा दिया था. हालांकि, वहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है.

रोहिणी आचार्य ने साधा बीजेपी पर निशाना

इस मामले को लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. राष्ट्रीय जनता दल की नेता और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस घटना को चौंकाने वाला बताया और कहा कि सांसद राजीव प्रताप रूडी को जिले में हो रही इस तरह की आपरधिक घटनाओं पर चुप्पी तोड़नी चाहिए. रोहिणी आचार्य ने रूडी से पूछा कि घटना पर चुप क्यों हैं? वह सारण जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बारें में क्यों कुछ नहीं कह रहे हैं? हाल ही संसदीय चुनाव संपन्न हुए हैं जिसमें भाजपा के राजीव प्रताप रूडी ने रोहिणी आचार्य को करीबी अंतर से हराया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन