Breaking News in Hindi

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 मुश्किल में, शूटिंग रोकने की मांग, कोर्ट में लगाई गई याचिका

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मच अवेटेड फिल्म जॉली एलएलबी के तीसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई है. हाल ही में अक्षय ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी. पर शूटिंग शुरू होते ही फिल्म मुश्किल में फंसती नज़र आ रही है. फिल्म के खिलाफ अजमेर की एक कोर्ट में याचिका लगाई गई है.

अजमेर जिला बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंद्रभान सिंह राठौड़ ने सिविल जज अजमेर उत्तर की कोर्ट में लगाई गई याचिका में कहा है कि ये फिल्म न्यायिक गरिमा को धूमिल करती है. ये शिकायत एक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और फिल्म के निर्देशक के खिलाफ की गई है. एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक मामले पर आज ही सुनवाई हो सकती है.

चंद्रभान सिंह ने अपनी याचिका में मांग की है कि जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग पर रोक लगाई जानी चाहिए. उनका कहना है कि पहली दो फिल्में जो आई हैं, उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया का मज़ाक उड़ाया है. चंद्रभान सिंह कहना है कि ये फैसला इस फ्रेंचाइज की पहली दो फिल्मों को देखते हुए लिया गया है.

उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग अजमेर के डीआरएम ऑफिस और आस पास के गावों में हो रही है और ये आने वाले कुछ दिनों तक होती रहेगी. उनका कहना है कि शूटिंग के दौरान भी फिल्म के कलाकार न्यायपालिका और जजों की गरिमा को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं.

जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी 2 के बाद मेकर्स इसका तीसरा पार्ट बना रहे हैं. पहले पार्ट में अरशद वारसी और दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार नज़र आए थे. अब तीसरे पार्ट में दोनों जॉली एक साथ दिखाई देने वाले हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में हुमा कुरैशी भी दिखेंगी वो शूटिंग के लिए अजमेर पहुंच गई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....