Breaking News in Hindi

अचानक शिवराज सिंह से मिलने पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, कमलनाथ के BJP में आने की अटकलें पर साधी चुप्पी, मीडिया के प्रश्न पर जोड़े हाथ..

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेज हो गई है। इस बीच, प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने आज पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के आवास पहुंचकर मुलाकात की। शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. मोहन यादव का शानदार स्वागत किया और फिर बंद कमरे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

जैसे ही सीएम डॉ. मोहन यादव की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात की तो उन्होंने बाहर आकर मीडिया के सामने बयान दिया। सीएम ने कहा कि वृक्षारोपण का बड़ा कल कार्यक्रम है, जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

वहीं दिल्ली में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी का विजन बड़ा अद्भुत है, भारतीय जनता पार्टी विकास के कामों को आगे बढ़ने का काम कर रही है। फिर एक बार भाजपा सरकार फिर एक बार मोदी सरकार। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में आने की अटकलें को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चुप्पी साधी है। इसके बाद मीडिया के सवालों के बाद सीएम ने हाथ जोड़े।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप