Breaking News in Hindi

अटेर विधानसभा क्षेत्र के एक ओर मतदान केंद्र का वीडियो वायरल, भाजपा प्रत्याशी के भाई ने की शिकायत

भिंड। अटेर तहसील के किशूपुरा मतदान केंद्र का वीडिया वायरल होने के बाद अब अटेर विधानसभा क्षेत्र के एक ओर मतदान केंद्र का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति बार-बार ईवीएम मशीन के पास जाकर मतदाताओं को वोट डलवाते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो खड़ीत गांव में बनाए गए पोलिंग क्रमांक 11 व 12 का बताया जा रहा है। इसकी शिकायत अटेर विस से भाजपा प्रत्याशी के भाई देवेंद्र भदौरिया ने कलेक्टर से लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भी शिकायत की है।

मतदान केंद्र का एक वीडियो वायरल

बतादें कि 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद अटेर विस के किशूपुरा में बनाए गए मतदान केंद्र का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद 23 नवंबर को यहां पुन: मतदान कराया गया। वहीं अब अटेर विस के खड़ीत गांव में बनाए गए मतदान क्रमांक 11 व 12 का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति मतदान केंद्र के अंदर रखी ईवीएम मशीन के पास मतदाताओं को बार-बार ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

अभी ऐसा कोई विडियो देखा नहीं है। अगर ऐसा कोई वीडियों सामने आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अनुपम राजन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...