Breaking News in Hindi

आज और भी सस्ते हुए सोने-चांदी के दाम, यहां देखें आज का ताजा रेट

अगर आप भी आज सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो देर न करें तुरंत इस मौके का फायदा उठा लें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज भी सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) यानी वायदा बाजार में पिछले दो दिन से सोने और चांदी दोनों की कीमतों में कमी देखी जा रही है। आज बुधवार यानी 13 सितंबर 2023 को वायदा बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोना आज लुढ़क कर 58,550 के स्तर तक पहुंच गया है तो वहीं, चांदी 71,369 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

सोना MCX पर गिरावट के साथ 58,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसके बाद सोने इसमें मामूली बढ़त दर्ज की गई है और यह सुबह 11.30 मिनट पर 75 रुपये यानी 0.13 फीसदी की बढ़त की कमी के साथ 58,551 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि कल गोल्ड 58,626 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बात करें चांदी की तो इसकी कीमत में भी कमी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी आज गिरावट के साथ 71,750 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली है। इसके बाद इसकी दाम में और कमी देखने को मिली है और यह सुबह 11.30 बजे तक यह 565 रुपये यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 71,369 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में क्या है सोने-चादी के दाम

चेन्नई- 24 कैरेट सोना 59,780 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम
मुंबई- 24 कैरेट सोना 59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम
दिल्ली- 24 कैरेट सोना 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम
कोलकाता- 24 कैरेट सोना 59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव

Gold-Silver Price Today: आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...