Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

आज से हर शुक्रवार को भी पातालपानी और कालाकुंड के बीच चलेगी हेरिटेज ट्रेन

इंदौर। इस मानूसन में 20 जुलाई से शुरू हुई हेरिटेज ट्रेन में आगामी एक माह तक एक भी सीट रिक्त नहीं बची है। वेटिंग को कम करने के लिए इस ट्रेन को प्रति शुक्रवार भी चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन को अब तक शनिवार और रविवार को ही चलाया जा रहा था। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया आज से हेरिटेज ट्रेन शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन चलना शुरू हो गई है।

ट्रेन पातालपानी स्टेशन से सुबह 11:05 बजे निकलती है और दोपहर 1:05 बजे कालाकुंड पहुंचती है। वापसी में ट्रेन कालाकुंड से दोपहर 3:34 बजे प्रस्थान करती है और शाम 4:30 बजे पातालपानी पहुंचती है।

इंदौर-जोधपुर ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त कोच

इंदौर से चलने वाली इंदौर-जोधपुर-इंदौर और इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से स्लीपर और सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। इंदौर-जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस में स्लीपर के तीन और सामान्य श्रेणी के दो कोच 4 अगस्त से 3 सितंबर तक लगाए जाएंगे। इसी तरह इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में स्लीपर के तीन और सामान्य श्रेणी के दो कोच 2 अगस्त से 1 सितंबर तक लगेंगे।

इंदौर-उज्जैन के बीच दो वंदे मेट्रो ट्रेन की मांग

संसद में गुरुवार को सांसद शंकर लालवानी ने उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ से पहले इंदौर-उज्जैन के बीच दो वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग की है। इसके साथ ही इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का मुद्दा भी उठाया। संसद में लालवानी ने इंदौर-पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में गतिशक्ति कार्गो की मांग की है।

इसके साथ ही गौतमपुरा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव दोबारा शुरू करने के लिए कहा। इसके बाद सांसद रेल मंत्री आश्विन वैष्णव से मिले और इंदौर के लिए नई ट्रेनों के संचालन को लेकर मांग पत्र दिया। जिसमें इंदौर से इंदौर-मुंबई स्लीपर वंदे भारत, इंदौर-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत, इंदौर-दिल्ली सुपरफास्ट डेली ट्रेन आदि की मांग की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.