Breaking News in Hindi

इंदौर: पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, विवाद का वीडियो हुआ वायरल

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। जहां घायल पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। बता दें पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के नरवल का है। जहां जितेंद्र परमार अपनी पत्नी पूजा के घर पहुंचा और उसके साथ विवाद करने लगा। विवाद में जितेंद्र ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और उसके बाद उसके ऊपर ईट से वार करने लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

बाणगंगा पुलिस को घायल पूजा ने बताया कि वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है और आए दिन आकर विवाद करता है। जितेंद्र ने अपनी पत्नी पूजा को मारपीट करने के दौरान बालकनी से फेंकने की भी कोशिश की। इस पूरे मामले में आसपास के रहवासियों ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूजा की शिकायत पर बाण गंगा पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप