Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

MP के 3 हजार से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल पर, भोपाल में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

भोपाल। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में भोपाल के डॉक्टर भी हड़ताल कर रहे हैं। भोपाल एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के बाद हमीदिया के डॉक्टरों ने भी काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांधी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया है। जिसकी वजह से मरीजों को लंबी लाइनें लगानी पड़ रही है।

प्रदेश भर से लगभग 3000 से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं। जिसकी वजह से मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सही समय से इलाज न हो पाने से दूर से आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के विरोध में देश भर में डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी है, आपको बता दें कि ग्वालियर, रतलाम ,जबलपुर और छिंदवाड़ा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य डॉक्टर हड़ताल के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध जाता रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.