Breaking News in Hindi

उत्तराखंड में चारधाम मार्ग पर EV चार्जिंग ढांचा करेगी स्थापित, GMVN के साथ समझौते पर हस्ताक्षर

देहरादूनः सार्वजनिक क्षेत्र की टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) उत्तराखंड में चारधाम मार्ग पर कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग ढांचा लगाएगी।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आर के विश्नोई ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “शुरुआत में राज्य में 14 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड (जीएमवीएन) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।” उन्होंने कहा, “टीएचडीसीआईएल और जीएमवीएन ने उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए करार किया है। राज्य में यात्रा मार्ग पर जीएमवीएन के 14 अतिथि गृहों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 18 अक्टूबर को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे।” उन्होंने कहा, “दोनों संगठन अगले साल चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले चार्जिंग स्टेशनों को तेजी से चालू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह पहल उत्तराखंड में सतत और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन विकल्पों की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति दिखाती है।” ऋषिकेश स्थित टीएचडीसीआईएल के पास पन, ताप, पवन और सौर क्षेत्रों में 10 परियोजनाएं हैं, जिनकी कुल क्षमता 4,516 मेगावाट है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...