Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

एक अपराधी पर विश्वास नहीं कर सकते, अनिल देशमुख बोले- ये फडणवीस की नई चाल

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के नेता अनिल देशमुख ने शनिवार को सस्पेंडेड ऑफिसर सचिन वाजे के आरोप को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जमकर निसाना साधा है. उन्होंने कहा कि सचिन वाजे जैसे आरोपी को आगे करके बीजेपी की टोली उनके ऊपर आरोप लगा रही है.

अनिल देशमुख ने दावा किया कि सचिन वाजे द्वारा उनके खिलाफ रिश्वत लेने का हालिया आरोप लगाया जाना डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की एक नई चाल है. वह सचिन वाजे को पकड़ कर उसका इस्तेमाल कर रहे है. वहीं, इससे पहले मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाझे ने अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार है.

पीए के जरिए वसूली करते थे अनिल देशमुख- वाजे

एंटीलिया के बाहर धमकी भरे पत्र मिलने और हत्या के एक मामले में सचिन वाजे मुंबई की जेल में बंद हैं. उन्होंने एनसीपी (शरद) नेता अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि वह अपने पीए के जरिए वसूली करते थे. सीबीआई के पास इसके सबूत भी हैं. वाजे ने कहा है कि उन्होंने इस संबंध में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को भी पत्र लिखा है. और वह इसके लिए नार्को टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हैं.

वहीं, वाजे के इस आरोप के बाद अनिल देशमुख सीधे तौर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री पर आक्रामक हो गए हैं. उन्होंने कहा कि मुंबई हाईकोर्ट ने सचिन वाजे के बारे में कहा है कि उनकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता. अब बीजेपी की टोली ऐसे लोगों को आगे करके उन पर आरोप लगा रही है.

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया था कि कैसे 3 साल पहले उन्होंने तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे को जेल भेजने की कोशिश की थी. वह उनके पास हलफनामा लेकर आए थे कि आदित्य ठाकरे को जेल जाना चाहिए. इस मामले को जनता के सामने उजागर करने के बाद उन्होंने नई चाल चली है.

फडणवीस पर अनिल देशमुख का आरोप

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि हाईकोर्ट ने कहा है कि सचिन वाजे आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति है. उसे दो हत्याओं के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आज भी वह जेल में है, ऐसे व्यक्ति की बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सचिन वाजे की बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता.

उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने उन पर आरोप लगाने के लिए इस व्यक्ति को ढूंढ़ा. ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करके भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम उन पर आरोप लगा रही है. देशमुख ने आरोप लगाया कि सचिन वाजे वही बोल रहा है जो देवेंद्र फडणवीस बोल रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.