Breaking News in Hindi

एमडी ड्रग और ब्राउन शुगर बरामद होने के बाद सप्‍लायर की तलाश में मुंबई गई पुलिस टीम

 उज्जैन। चिमनगंज पुलिस को मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो गिराेह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपित के कब्जे से 307 ग्राम एमडी ड्रग व तीन के कब्जे से 136 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की थी। पुलिस एमडी ड्रग सप्लाय करने वाले एक तस्कर की तलाश में मुंबई गई है। वहीं ब्राउन शुगर बेचने वालों की भी तलाश की जा रही है।

आरोपित के पास से दो मोबाइल भी जब्त किए थे। आरोपित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह एक माह पूर्व मुंबई गया था। जहां अंधेरी क्षेत्र में बाबा नामक तस्कर से एमडी ड्रग लेकर आया था। जिसे उज्जैन में बेचना था। पुलिस बाबा की तलाश में मुंबई रवाना हुई है। आरोपित शमशीर 12 अप्रैल तक रिमांड पर है।

ब्राउन शुगर तस्कर भी रिमांड पर

रविवार को ही पुलिस ने कानीपुरा मल्टी के समीप से दीपक पुत्र प्यारेलाल निवासी मोहन नगर हाल मुकाम निवासी तिरुपति धाम एक्सटेंशन, विवेक पुत्र सुनील निवासी नंदा नगर इंदौर एवं चेतन पुत्र देवीशंकर निवासी अमृत पैलेस निपानिया इंदौर हाल मुकाम आगर नाका को गिरफ्तार किया था।

आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 36 ग्राम ब्राउन शुगर व तीन मोबाइल जब्त किए थे। आरोपित दीपक चिमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह वर्ष 2000 से अपराध कर रहा है। उसके खिलाफ कुल 42 मामले दर्ज हैं। उसे पूर्व में जिलाबदर किया जा चुका है। तीन माह पूर्व ही जेल से वह जमानत पर छूटा था। पुलिस ब्राउन शुगर सप्लाय करने वालों को तलाश में भी रवाना हुई है। कोर्ट ने तीनों आरोपितों को बुधवार तक रिमांड पर सौंपा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...