Breaking News in Hindi

एयरपोर्ट लबालब, पत्तों की तरह बह रही कारें, बारिश इतनी कि समुद्र बन गया चेन्नई शहर

तूफान मिचौंग की वजह से तमिलनाडु में राजधानी चेन्नई समेत कई शहरों में भारी बारिश से तबाही मची हुई हुई है. चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है. सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है, ऐसे में लोगों को आने जाने में तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. माना जा रहा है कि तूफान मिचौंग के चलते आज और कल का दिन काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं, ऐसे में सरकार के साथ ही प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है.

सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें और कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें बारिश का कहर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, सड़के अगर कुछ दिखाई दे रहा है तो वो सिर्फ पानी है, आसमान से गिर रही इस आफत की बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.

पानी से लबालब हुआ एयरपोर्ट

एयरपोर्ट के अंदर चारों तरफ पानी भरा है, तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. एयरपोर्ट के अंदर इस मंजर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते है बारिश की रफ्तार कैसी होगी. अंदर खड़ी बसें पानी में हैं तो वहीं प्लाइट के पहिए भी पानी में डूब गए हैं.

उधर तेज बहती हवाओं के भी कई वीडियो सामने आए हैं. जिन्हें देखकर यकीनन कोई भी सहम जाएगा. हवाओं की रफ्तार इतनी तेज है की पेड़ भी बुरी तरह से हिल रहे हैं. ये नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है.

पत्तों की तरह पानी में बह रही कारें

उधर चेन्नई के निचले इलाकों के साथ ही शहर की पॉश कॉलोनियों का भी बुरा हाल है. बिल्डिंग के चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. आस पास खड़ी सभी कारें पानी में पत्तों की तरह बह कर एक दूसरे से टकरा रही हैं.

बारिश के चलते सड़कों में नदी की तरह पानी बह रहा है. सड़कों पर चलने वाले वाहनों को भारी परेशानी हो रही है. दो पहिया वाहन पूरी तरह पानी में समा गए हैं. लोगों के पैदल चलते में भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.

आलम ये है कि बारिश का पानी निचले इलाकों में लोगों के घरों के अंदर तक घुस गया है. घरों में रखा सारा सामान पानी में भीग रहा है. ऐसे में लोगों को उठने बैठने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही.

अलर्ट मोड पर राज्य सरकार

हालात को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. NDRF की कई टीमें तेैनात की गई हैं जो लोगों की मदद कर रही है. सरकार ने संवेदनशील इलाके में रह रहे लोगों की मदद के लिए आपदा कर्मियों को तैनात किया है. साथ ही लोगों के लिए राहत केंद्र भी बनाए गए हैं. सरकार ने प्रसाशन को जरूरतमंद लोगों के लिए हर संभव मदद के पहुंचाने का निर्देश जारी किया है.

उधर चेन्नई के मौसम विज्ञान के मुताबिक चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में खासतौर पर चेतावनी जारी की गई है. साथ ही लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है. वहीं पीएम मोदी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने प्रभावित राज्यों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन