Breaking News in Hindi

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री वोंग ने किया समलैंगिक विवाह, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग इस देश की पहली समलैंगिक महिला सांसद हैं. रविवार को वोंग ने बताया कि उन्होंने अपने साथी सोफी अलौचे से शादी कर ली है. दरअसल ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शादी की ड्रेस में और फूलों का गुलदस्ता लिए हुए अपनी और अपने साथी अलौचे की एक तस्वीर साझा की. जिसमें उन्होंने लिखा है, “हमें खुशी है कि हमारे परिवार और दोस्त हमारे साथ इस विशेष दिन को साझा कर सकते हैं.”

ये खुशी इस लिए और बढ़ जाती हैं क्यूँ के समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के इन्होने बहुत संघर्ष किया था. जिसके बाद 2017 में ऑस्ट्रेलिया में समलैंगिक विवाह कानूनी हो गया था. आपको बता दें, यहाँ पर साल 1997 तक सभी राज्यों में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर नहीं किया गया था. द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक वोंग और अलौचे करीब दो दशकों से एक साथ हैं. इन दोनों ने शनिवार को एडिलेड में शादी रचाई. इस विवाह में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और कई ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मंत्री भी शामिल रहें.

शादी में बेटियां भी रहीं शामिल

इस समारोह के दौरान दंपति की दोनों बेटियां एलेक्जेंड्रा जिसकी उम्र 11 साल है और 8 वर्ष की हन्ना भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं. आपको बता दे वोंग और उनकी साथी को ये बेटियां आईवीएफ के माध्यम से हुई हैं. वोंग ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया में समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए एक अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि ये हैरान करने वाली बात है कि पेनी वोंग एक वक्त में लेबर पार्टी की नीति के अनुसार समलैंगिक विवाह के विरोध में थीं.

2002 से की राजनीतिक पारी की शुरुआत

2002 में राजनीति में एंट्री लेने वाली पेनी वोंग ने हाल ही में सबसे अधिक समय तक महिला कैबिनेट मंत्री के पद पर रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है. वोंग के पिता एक मलेशियाई थे जबकि उनकी मां ऑस्ट्रेलिया देश से ही आती हैं. ये 1976 में ही ऑस्ट्रेलिया आ गईं थीं. उस समय वोंग की उम्र महज 8 वर्ष थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप