Breaking News in Hindi

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के सामने भारतीयों ने लहराया तिरंगा

हाल के दिनों में खालिस्तान समर्थकों की हरकतें बढ़ गई हैं। इस बीच, कनाडा के टोरंटो में खालिस्तान झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को भारतीय मूल के लोगों ने तिरंगे झंडे दिखाकर जवाब दिया।

समाचार एजेंसी ANI ने इसका वीडियो जारी किया है। यह घटनाक्रम कनाडा की राजधानी टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर का है। सड़क के एक किनारे हाथों में झंडे लेकर खालिस्तानी समर्थक दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तिरंगे झंडे लेकर लोग खड़े हैं।

खालिस्तानियों का फिर दुस्साहस, लंदन में उच्चायोग के सामने जमा हुए

इससे पहले ब्रिटेन में रहने वाले खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर दुस्साहस किया। लगभग 30-40 खालिस्तान समर्थक शनिवार को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने जमा हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई, जब न केवल ब्रिटेन बल्कि अन्य देशों में भी खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों के हमलों में वृद्धि हुई है।

भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तान समर्थकों का जमावड़ा स्थानीय समय के अनुसार लगभग 12.30 बजे से 2.30 बजे तक बना रहा। इस दौरान इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।

बताते चलें, लंदन स्थित भारतीय राजनयिकों पर खतरे और उच्चायोग पर भारत विरोधी तत्वों के हमले को लेकर भारत सरकार ने चिता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिदम बागची ने कहा है कि सरकार ने भारतीय राजनयिकों पर खतरे का मुद्दा ब्रिटेन के सामने उठाया है। अब हम ब्रिटिश अधिकारियों का आकलन इस आधार पर करेंगे कि जमीनी स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....