Breaking News in Hindi

कलेक्टर और एसपी ने जिला जेल छतरपुर का किया औचक निरीक्षण

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बुधवार को कार्यालय अधीक्षक एवं जिला जेल छतरपुर का औचक निरीक्षण कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिला जेल के उपअधीक्षक रामशिरोमणी पान्डेय ने संपूर्ण जेल के बारे में जानकारी दी। जिला जेल में कुल 12 वार्डाें की समीक्षा की गई। जिसमें महिला वार्ड में 25 महिलाएं एवं 4 बच्चे मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कैदियों के सामान की चेकिंग की गई और मरीजों के पास पाई गई दवाइयों की जाँच की गई, जेल के शौचालय में अस्वच्छता पाई गई।

इस दौरान जेल के बंदियों से बातचीत की जेल में दी जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे भोजन, जल, बिस्तर, साफ-सफाई आदि का विधिवत् रूप से जायजा लिया। जेल में उपस्थित 4 बच्चों के शिक्षा एवं स्वास्थ्य की भी जानकारी ली गई। वीडियो कॉन्फ्रेस कक्ष में होने वाली दैनिक पेशियों, चिकित्सा कक्ष में चिकित्सक से कैदियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही पेरोल और बेल के प्रकरणों की समीक्षा एवं जेल में सीसीटीवी कक्ष, भण्डार कक्ष में रखे राशन एवं सब्जियों की भी जाँच की गई और जेल में उपस्थित कर्मचारी की जानकारी ली गई। इसके अलावा कैशबुक, कैदी रजिस्टर, कैदी  वॉरन्ट, रजिस्टर, की गहन समीक्षा की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...