Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

“कांग्रेस ने कमल नाथ को यहां आने लायक नहीं छोड़ा”, सदन में इस बीजेपी विधायक ने ली चुटकी

 भोपाल। मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन है। चार दिवसीय शीतकालीन सत्र आज स्थगित हो जाएगा। आज सदन में बाकि बचे सभी विधायकों मे पद और गोपनियता की शपथ ली। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा के विधायक कमलनाथ ने इस सत्र से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी थी सदन ने उन्हें अनुमति दे दी है। इसके अलावा परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने भी सदन के इस सत्र से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी सदन ने उन्हें अनुमति दी गई है।

इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई। चर्चा बीजेपी विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने शुरू की। कमलनाथ की अनुपस्थिति रहने पर कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर तंज कसा बोले कांग्रेस ने उन्हें यहां आने लायक छोड़ा ही नहीं। इस पर नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन को अवगत कराया कि कमलनाथ के परिवार गमी हो गई है इसलिए वे अनुपस्थित हैं। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बोले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.