Breaking News in Hindi

कानपुर: घर के अंदर था परिवार…भाई ने पेट्रोल डाल मकान में लगा दी आग, हैरान कर देगी वजह

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रेल बाजार थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपने ही भाई के घर में आग लगा दी. देर रात हुई इस घटना में घर के अंदर मौजूद एक व्यक्ति झुलस गया. बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद था. वहीं, कानपुर की कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी अविनाश को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, आरोपी ने सफाई में कहा है कि उसे फंसाने के लिए उसके भाई संजोता ने खुद आग लगाई है.

दरअसल, संजोता और अविनाश नाम के दो भाई रेल बाजार थाना क्षेत्र के फैथ फुल गंज में बने एक मकान के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं. दोनों के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा है.आरोप है कि संजोता ने अविनाश को कुछ पैसे दे रखे थे, जिसकी मांग करने पर संजोता का आरोप है कि अविनाश ने नशे में उसके घर में आग लगा दी. आग लगने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जानकारी हुई कि रात्रि में फैथफुलगंज बाजार के पास संजोता और उसका भाई अविनाश के बीच संपत्ति को लेकर आपस मे विवाद चल रहा था. संजोता का आरोप है कि अविनाश की ओर से घर पर पेट्रोल डाल कर घर में आग लगा दी गई. जिस समय घर में आग लगी तब संजोता का रिश्तेदार प्यारे घर के अंदर मौजूद था. घटना में प्यारे के पैर झुलस गए. अविनाश का आरोप है कि प्यारे ने आग लगाई है और मुझे फंसाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने अविनाश और प्यारे को हिरासत में लिया है.

मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा

फिलहाल घटना के बाद वायरल हो रहे इस वीडियो की पुलिस जांच कर रही है. वीडियो देखने के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप