Breaking News in Hindi

कृषि उपज मंडी में मटर की खरीद आज से फिर आरंभ होगी

जबलपुर। प्रशासन की पहल के बाद मटर कारोबारी शनिवार से फिर इसकी खरीद-ब्रिकी आरंभ कर देंगे। शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों के साथ चली मैराथन बैठक के बाद मटर कारोबारी होलसेल ट्रेडिंग शुरू करने को लेकर राजी हो गए। 20 से अधिक मटर कारोबारी बैठक का हिस्सा थे।

पांच दिन से मटर की खरीद व बिक्री बंद थी

जबलपुर कृषि उपज मंडी में मटर का कारोबार करने वाले कारोबारियों ने मटर उत्पादक किसानों के हंगामे और चक्काजाम को लेकर अपना रोष व्यक्त करते हुए पांच दिन से मटर की खरीद व बिक्री बंद कर रखी थी। लेकिन शुक्रवार को पहले जिला पंचायत कार्यालय में बैठक हुई, उसके बाद पुन: मंडी परिसर में मंडी सचिव व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में समझाईश के बाद मटर कारोबारी मंडी से पुन: ट्रेडिंग को राजी हो गए।

किसानों के हंगामे के बाद प्रशासन से सुरक्षा की मांग

ये कारोबारी किसानों के हंगामे के बाद प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए सोमवार से मटर की खरीद बंद कर दी थी। इस मौके पर किसान संघ के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ की ओर से अध्यक्ष अजीत साहू के अलावा चंद्रशेखर साहू, सौरभ जैन, जितेंद्र यादव, शोएब भाई, आशीष साहू्, आशीष मिश्रा, इंद्रेश दुबे, अतुल श्रीवास्तव, कमलेश गुप्ता, इंद्रकुमार केशरवानी, आशीष गुप्ता, आनंद कछवाहा मौजूद थे।

मटर प्रोसेसिंग यूनिट आज से शुरू हो जाएगी

इस बीच ताजा जानकारी के अनुसार सहजपुर में स्थापित मटर की प्रोसेसिंग यूनिट शनिवार से आरंभ हो जाएगी। इस यूनिट के आरंभ हो जाने से जहां मटर को खराब होने से बचाया जा सकेगा वहीं कारोबारियों की मांग का भी निदान हो जाएगा। पिछले दो दिन से यूनिट को आरंभ करने से पहले यह ट्रायल प्रक्रिया में था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...