Breaking News in Hindi

केंद्र के बाद उत्तराखंड सरकार की घोषणा, प्राण प्रतिष्ठा के दिन सरकारी दफ्तरों में रहेगा आधे दिन का अवकाश

देहरादून: अयोध्या (Ayodhya) में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम लला की जन्मभूमि पर आगामी सोमवार यानी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (Pran Pratishtha) के उपलक्ष्य में उत्तराखंड शासन ने भी मध्याह्न तक का सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित कर दिया है।

इस संदर्भ में शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से शुक्रवार को आदेश निर्गत कर दिया गया। इस शासनादेश के अनुसार, अयोध्या में 22 जनवरी (सोमवार) को श्री राम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है।

इस संबंध में सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन बैंक, कोषागार, उप कोषागार सोमवार को आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगे। आदेश के अनुसार, उक्त के अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाएं (स्कूल एवं कालेज) 22 जनवरी को बन्द रहेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन