Breaking News in Hindi

कौन है वह दरिंदा… जिसने नर्स का रेप किया, फिर चेहरा कुचला और झाड़ी में फेंक हो गया था फरार

इन दिनों कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद हत्या के मामले से पूरा देश गु्स्से में हैं. लेकिन ऐसा ही एक कांड 30 जुलाई को भी हुआ. यह कांड कोलकाता से 1351 किलोमीटर दूर उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर के पास हुआ. यहां अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स के साथ पहले लूटपाट की गई. फिर उससे रेप के बाद इतनी बेरहमी से मारा गया, जिसे सुन किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. पुलिस ने आरोपी दरिंदे को गिरफ्तार किया है. उसने मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर की गयी जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. ने यहां बताया कि 30 जुलाई को काम से लौटते समय गायब हुई नर्स का शव आठ अगस्त को डिबडिबा गांव से बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि शव का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, जो पहचान में नहीं आ रहा था.

एसपी के अनुसार, आरोपी अपराध करने के बाद नर्स के पर्स में मौजूद सारे पैसे, उसका मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गया. जहां से नर्स का शव बरामद हुआ, वह स्थान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की सीमा पर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में स्थित उसके आवास से बहुत दूर नहीं है. एसपी मंजूनाथ ने बताया कि नर्स की बहन द्वारा 31 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

13 अगस्त को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर की गयी जांच से आरोपी तक पहुंचा गया. उत्तराखंड के गदरपुर में एक मजूदर के रूप में काम करने वाले आरोपी धमेंद्र को 13 अगस्त को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया. धमेंद्र उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान धमेंद्र ने खुलासा किया कि उसे पैसे की जरूरत थी और इसलिए उसने अस्पताल से लौट रही नर्स को लूटने के इरादे से उसका पीछा किया.

चिल्लाने लगी तो किया बेहोश

एसपी ने बताया कि जैसे ही वह एक सुनसान क्षेत्र में पहुंची, आरोपी उसे बलपूर्वक झाड़ियों में ले गया. नर्स ने चिल्लाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने एक कपड़े की मदद उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया, उसके बाद आरोपी ने पत्थर से नर्स का चेहरा कुचल दिया. फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....