Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

गाड़ी पंचर कर दंपति के साथ लूटपाट करने वाले बदमाश गिरफ्तार

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दिनों देर रात वाहन पंचर करके दंपति से लूटपाट करने मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाश दंपत्ति के गहने व अन्य सामान लूट कर फरार हो गए थे। इस पूरे मामले में बड़गोंदा पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

पूरा मामला 8 अक्टूबर 2024 का है। जहां देर रात दंपति इंदौर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने सड़क पर रापी फैंक उनकी गाड़ी पंचर कर दिया था। जब दंपति कार का टायर बदल रहे थे तब पांच बदमाश आ धमके और उनके साथ सोना चांदी के गहने व अन्य सामान लूटकर फ़रार हो गए।

इस मामले में ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया था जिसके बाद कई टीमों को इनकी धरपकड़ के लिए लगाया था जिसमें क्षेत्र की मुख्य बदमाश कान्हा को गिरफ़्तार किया है जिसके ऊपर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं। वहीं इसके साथ चारों आरोपियों को गिरफ़्तार किया है जबकि उनके ऊपर भी कई अपराध दर्ज है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.