Breaking News in Hindi

ग्राहक द्वारा जमा कराई पुरानी कार बिना ट्रांसफर कराए बेच दी थी, शोरूम संचालक पर केस दर्ज

भोपाल। शोरूम संचालक ने उपभोक्ता की पुरानी कार जमा कर उसकी राशि नई कार में समायोजित कर दी थी। अनुबंध के तहत पुरानी कार किसी अन्य को बेचने पर शोरूम संचालक को संबंधित खरीदार के नाम कार ट्रांसफर भी करानी थी। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इस तरह मात्र लिखा-पढ़ी करते हुए कार छह बार बिक भी गई। उधर छठवें खरीदार के हाथ से कार ने दुर्घटना कर दी। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने कार के सबसे पहले वाले खरीदार को थाने तलब कर लिया। इस पर वह हक्का-बक्का रह गया। उसने घटना की शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने शोरूम संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

अशोका गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक सुहागपुर जिला नर्मदापुरम निवासी कल्लू अग्रवाल ने मार्च 2015 में नई कार खरीदने से पहले अपनी पुरानी कार अशोका गार्डन रायसेन रोड स्थित जीवन मोटर्स के मालिक पवन दीप को 97 हजार रुपये में बेची थी। पुरानी कार के बदले मिले 97 हजार रुपए नई कार की रकम में जोड़ लिए गए थे। इस दौरान कार मालिक कल्लू अग्रवाल और पवन दीप के बीच कार के क्रय-विक्रय का अनुबंध हुआ था। उसमें तय हुआ था कि उक्त कार को बेचने से पहले वह आरटीओ से कार को ट्रांसफर कराएंगे, लेकिन पवन दीप ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कल्लू अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड कार को बिना आरटीओ ट्रांसफर के एक व्यक्ति को बेच दी। इसके बाद उक्त कार को अन्य लोगों ने खरीदा और इस्तेमाल किया।

दुर्घटना के बाद हुआ खुलासा

आखिर में कार को छठवें व्यक्ति ने खरीदा और उससे दुर्घटना कर दी। संबंधित थाना पुलिस ने कार मालिक कल्लू अग्रवाल से संपर्क किया था। तब उन्हें पता चला कि कार को बिना आरटीओ में ट्रांसफर के बेच दिया गया था। इसके बाद उन्होंने डीसीपी जोन-वन को एक लिखित आवेदन दिया था। डीसीपी के आदेश के बाद अशोका गार्डन पुलिस ने मंगलवार को जीवन मोटर्स के संचालक पवन दीप के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....