Breaking News in Hindi

घर के बाहर से 3 साल के मासूम को उठा ले गया आदमखोर तेंदुआ, 2 दिन बाद जंगल में मिले अवशेष

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी के गांव कोड़मूड से घर के बाहर से गायब हुए 3 साल के बच्चे के शरीर के अवशेष मिल गए हैं। वन विभाग के मुताबिक बच्चे को घर के बाहर से तेंदुआ उठाकर ले गया था। तलाश के बाद आज तीसरे दिन मासूम क्रिस का क्षत विक्षत सिर का भाग जंगल के बीचों बीच खैरीदमा पहाड़ी में मिला है। लगातार तीन दिनों के सर्च ऑपरेशन के बाद बिरगुडी वन परिक्षेत्र व सिहावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 3 साल के मासूम क्रिस को तेंदुआ ने शिकार कर पूरी तरह खा लिया है। जंगल में वन विभाग की टीम व पुलिस की टीम मौजूद रही। वहीं मासूम के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

बता दें कि 3 साल का बच्चा जिसका नाम क्रिस कुमार मरकाम है 4/07/2024 को शाम 7:00 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर हाथ धोने निकला था। 10-15 मिनट इंतजार करने के बाद घर वालों ने बाहर जाकर देखा तो बच्चा गायब था। परिजनों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और सभी ने मिलकर आसपास के जंगलों में बच्चे को ढूंढने लगे लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद दिनांक 5.8.2024 को परिजनों ने सिहावा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम पहुंची। वहीं जांच टीम ने यह देखा कि घर के बाहर तेंदुए के पैर का निशान बना हुआ है। तो यहां आशंका जताई जा रही थी कि 3 साल के मासूम बच्चे को तेंदुआ उठाकर ले गया है।

वहीं आसपास लगातार वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम ग्रामीणों के साथ 24 घंटे से पूरे जंगल में बच्चे की तलाश करती रही लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। इसी बीच आज तीसरे दिन मासूम के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...