Breaking News in Hindi

चंबल के जंगलों में कुख्यात डकैत का आतंक! बकरी चराने गए शख्स का फंदे से लटका मिला शव, सभी जानवर लापता, जानिए पूरा माजरा

मुरैना। मुरैना जिले के निरार थाना क्षेत्र के टिकटोली के जंगलों में एक चरवाहे का शव फांसी जैसे लटकी हुई स्थिति में मिला था जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के इलाके में इस समय बदमाशों का आतंक है। बकरी चोरी करना या टैरीटेक्स मांगने जैसी घटनाएं लगातार 2 दिन से सामने आ रही हैं यह मुरैना पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज माना जा रहा है। परिजनों की माने तो मातादीन जंगल में बकरी चराने के लिए गए हुए थे। किसी ने परिजनों को सूचना दिखे मातादीन का शव निरार थाना क्षेत्र से 2 किलोमीटर दूरी पर टिक टोली के जंगलों में पड़ा है।

परिजनों ने बताया के मातादीन की हत्या हुई है और बदमाश हत्या कर उसकी 35 बकरियों को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि लाश के गले में पड़ा गमछा उसकी हत्या की तरफ इशारा कर रहा है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। बदमाश हत्या करके उसकी बकरियों को ले गए हैं इससे ऐसा लग रहा है कि मुरैना जिले के अलावा अन्य जगहों के बदमाश भी इस पूरे मामले में शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन